पूर्व सीएम रघुवर दास ने जगन्नाथ मंदिर में हत्या और लूट को बताया कानून व्यवस्था की विफलता

RANCHI: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मी की हत्या और लूटपाट के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पूर्व...

RANCHI: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मी की हत्या और लूटपाट के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना को राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था का जीवंत प्रमाण बताते हुए सरकार पर निशाना साधा. दास ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब राजधानी के सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित क्षेत्रों में से एक जगन्नाथ मंदिर ही असुरक्षित है, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. उन्होंने सरकार को ‘पंगु’ बताते हुए आरोप लगाया कि झारखंड एक बार फिर अपराधियों के चंगुल में है, जहां दिन-दहाड़े गोलीबारी अब सामान्य बात हो गई है. रघुवर दास ने इस पूरी स्थिति को अत्यंत शर्मनाक और भयावह करार दिया है.

Also Read: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह: सीएम ने जनप्रतिनिधियों को बताया सरकार की आंख-कान, कहा- अब पंचायत भवन में ही बनेंगे आधार कार्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *