Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग मलेरिया के खिलाफ चलाएगी अभियान

Pakur: पाकुड़ जिले भर में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर पाकुड़ में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया के खिलाफ...

विश्व मलेरिया दिवस

Pakur: पाकुड़ जिले भर में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर पाकुड़ में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है. जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इसे लेकर खास कार्यक्रम आयोजित होगा.

जमा पानी और कचरा मच्छरों के लिए VIP जोन

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में साफ कहा कि छोटा सा मच्छर बड़ी बीमारी दे सकता है. मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला मलेरिया प्लाज्मोडियम विवेक्स परजीवी के कारण होता है और गंदगी इसकी सबसे बड़ी वजह है. घर के आसपास जमा पानी और कचरा मच्छरों के लिए ‘VIP जोन’ बन जाता है, जहां से बीमारी फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

सिविल सर्जन ने कहा कि संक्रमण के 6 से 8 दिन बाद तेज बुखार, सिरदर्द, थकान, उल्टी, चक्कर, मांसपेशियों में दर्द और शरीर का पीला पड़ना जैसे संकेत दिखते हैं. इससे बचाव के लिए पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई रखें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. इस दौरान डॉ. अमित कुमार, डॉ. के.के. सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहे.

रिपोर्ट: संजय सिंह 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग भाजपा में बगावत: ज्योत्सना देवी ने ठुकराया पद, जिला अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाए सवाल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *