विश्व मलेरिया दिवस पर ली गई शपथ, निकाली गई जागरूकता रैली

SIMDEGA: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सिमडेगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का...

SIMDEGA: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सिमडेगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गयाइस दौरान सिमडेगा सदर अस्पताल परिसर में मलेरिया नियंत्रण केंद्र की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों एवं उपस्थित लोगों को मलेरिया मुक्त सिमडेगा बनाने की शपथ दिलाई गई.

शहर में जागरूकता रैली निकाली गई

शपथ कार्यक्रम के बाद एएनएम और जीएनएम की टीम द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली अस्पताल परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करती रही. स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर एवं रास्ते में लोगों को रोककर मच्छर जनित इस बीमारी से बचाव के उपाय बताए.

मलेरिया विभाग के कॉर्डिनेटर ने कहा

दौरान मलेरिया विभाग के कॉर्डिनेटर ने कहा कि जिले में मलेरिया की स्थिति नियंत्रण में है,लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, जलजमाव नहीं होने देने और मच्छरदानी के उपयोग की अपील की.कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर मलेरिया उन्मूलन का संकल्प लिया.

ALSO READ: आक्रोश रैली में शामिल होने सिमडेगा से सैकड़ों भाजपाई रांची रवाना 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *