आक्रोश रैली में शामिल होने सिमडेगा से सैकड़ों भाजपाई रांची रवाना

SIMDEGA: नारी शक्ति वंदन विधेयक के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध के खिलाफ भाजपा द्वारा आज रांची में आक्रोश...

SIMDEGA: नारी शक्ति वंदन विधेयक के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध के खिलाफ भाजपा द्वारा आज रांची में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया हैइस रैली में शामिल होने के लिए सिमडेगा जिले से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ रांची के लिए रवाना हुए.

नारेबाजी की और रैली को सफल बनाने का संकल्प

जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 26 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को रांची भेजा गया.सिमडेगा नगर भवन के समीप सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थीइस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक पुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया.

कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने की अपील

कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है, और इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए वे रांची जा रहे है. रवाना होने से पहले नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से रैली में भाग लेने की अपील की पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल जोशीला और उत्साहपूर्ण बना रहा.

ALSO READ: रांची ट्रैफिक अलर्ट: आज सड़क पर उतरेंगी भाजपा की नारी शक्ति, गर्मी और जाम के बीच संभलकर निकलें घर से बाहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *