बेरमो : भीषण गर्मी में बिना बिजली-पानी के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल

Bermo : बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर बी एवं एफ पंचायत में पड़नेवाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे-छोटे बच्चे बिना...

Bermo : बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर बी एवं एफ पंचायत में पड़नेवाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे-छोटे बच्चे बिना बिजली-पानी के पढ़ने को मजबूर हैं. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका भी परेशान हैं. दोनों ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण डीएमएफटी फंड से किया गया था. आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण संवेदक ने तो कर दिया लेकिन इसमें बिजली और पानी की सुविधा नहीं दी गयी. निर्माण के दो माह बाद भी फरवरी में नये भवन में आंगनबाड़ी को शिफ्ट नहीं किया गया था. मीडिया में इसकी खबर आने के बाद बेरमो बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुकेश कुमार ने नये निर्मित भवन में शिफ्ट करने का निर्देश एक माह पूर्व दिया था. गोविंदपुर बी पंचायत अंतर्गत सीसीएल के फेज दो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन मुखिया चंद्रदेव घांसी ने एक माह पूर्व किया और केंद्र को उसमें शिफ्ट करवाया. जबकि केंद्र में पानी एवं बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी. बाद में सीसीएल प्रबंधन के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली की व्यवस्था की गई परंतु पंखा नहीं लगाया गया. पानी का कनेक्शन नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें : पाकुड़ : SIR और जनगणना को लेकर झामुमो की बैठक, प्रो, स्टीफन मरांडी ने कहा- SIR मामले में संगठन की भूमिका अहम

किसी तरह पानी का किया जाता है इंतजाम

भवन के उपर सिंटेक्स लगा दिया गया जिसे चोर चोरी कर ले गये. वर्तमान में केंद्र में पानी की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण छोटे बच्चों का पोषणहार बनाने एवं बच्चों के शौच आदि के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सेविका अर्चना कुमारी एवं सहायिका को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. सेविका कहती हैं कि पानी ढ़ोकर लाने के बाद बच्चों का खाना तैयार किया जाता है, जबकि शौच आदि में काफी परेशानी हो रही है. पंखा नहीं रहने के कारण भीषण गर्मी में दिक्कत हो रही है.

यह भी पढ़ें : 18 घंटे में सड़क हादसों का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 6 की मौत, कई घायल

बिजली-पानी के अभाव में पूर्व भवन में ही चल रहा है लहरियाटाड़ आंगनबाड़ी केंद्र

गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत लहरियाटांड़ केंद्र का हाल भी वैसा ही है. केंद्र में बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है. विभागीय दवाब के कारण केंद्र की सेविका आरती चंद्रा ने नये आंगनबाड़ी केंद्र को हैंडओवर तो ले लिया परंतु भीषण गर्मी को देखते हुए वह उसमें शिफ्ट नहीं किया. पुराने स्थान पर ही केंद्र का संचालन कर रही हैं. सेविका कहती हैं कि सिर्फ भवन हैंडओवर करने से केंद्र का संचालन नहीं किया जा सकता है. बेतहाशा पड़ रही गर्मी में बच्चे बिना बिजली, पानी एवं पंखा के बीमार पड़ जायेंगे. साथ ही छोटे बच्चों को शौच आदि में भी परेशानी होगी. उनका पोषाहार का निर्माण भी नहीं हो पाएगा. उनका कहना था कि उन्होंने विभाग को इसकी सूचना दे दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *