हजारीबाग में बैंकिंग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक ही चेहरे पर दर्जनों आधार और वोटर कार्ड बरामद

Hazaribagh: विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर थाना...

Hazaribagh: विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सपन कुमार महथा के नेतृत्व में गठित टीम ने एक अभियुक्त के घर पर छापेमारी की. हालांकि अभियुक्त पुलिस को देखकर फरार हो गया, लेकिन मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.

एक ही फोटो से बनाए गए कई पहचान पत्र

तलाशी के दौरान पुलिस को 35 आधार कार्ड बरामद हुए, जिनमें गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं. अभियुक्त की पत्नी शहनाज बेगम की फोटो का इस्तेमाल कर 6 अलग-अलग आधार कार्ड बनाए गए थे. वहीं कुछ कार्ड ऐसे भी मिले, जिनमें आधार नंबर एक ही था लेकिन फोटो और नाम अलग-अलग थे. इसके अलावा 28 वोटर आईडी कार्ड भी बरामद किए गए, जिनमें एक ही फोटो का इस्तेमाल अलग-अलग नाम से किया गया था.

बैंकिंग सिस्टम तक फैला फर्जीवाड़ा

छापेमारी में पुलिस ने 89 डेबिट कार्ड जब्त किए, जिनमें फिनो पेमेंट बैंक, एनएसडीएल पेमेंट बैंक, एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंकों के कार्ड शामिल हैं. इसके साथ ही 39 पासबुक, 7 चेकबुक, 2 लैपटॉप, डोंगल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

Also Read: बढ़ते अपराध के दावों और सियासी शोर के बीच 12 घंटे के भीतर वारदातों का हो रहा खुलासा

सरकारी योजना के लाभुकों को बनाया निशाना

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने सरकारी योजनाओं के लाभुकों को निशाना बनाया. वादिनी बसंती देवी के नाम का एनएसडीएल पेमेंट बैंक का डेबिट कार्ड भी बरामद हुआ है. उनके आवास योजना की दूसरी किस्त इसी खाते में भेजी गई थी, जिसे अभियुक्त ने अपने कब्जे में रखा था.

आरोपी फरार, छापेमारी जारी

थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि मामला बड़े स्तर के जालसाजी और साइबर अपराध से जुड़ा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने जारी की चेतावनी

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने निजी दस्तावेज और बैंकिंग जानकारी किसी अजनबी के साथ साझा न करें और सतर्क रहें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *