हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मिला प्रेमी युगल का शव, पुलिस जांच में जुटी

  HAZARIBAGH: जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के जमनिजारा गांव में एक युवक और एक युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही...

 

HAZARIBAGH: जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के जमनिजारा गांव में एक युवक और एक युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों द्वारा शवों को देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सुनसान इलाके में मिले शव, इलाके में दहशत

दोनों शव एक सुनसान स्थान पर पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. फिलहाल पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. संभवतः दोनों प्रेमी युगल हैं. दोनों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों स्थानीय निवासी हैं या बाहरी. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें हत्या, आत्महत्या या कोई अन्य कारण शामिल हो सकता है.

Also Read: सलगी के पास सड़क हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *