Palamu. मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा पुल के समीप रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक 56 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई. मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी सुनील दुबे के रूप में हुई है.
ट्रेन से गिरने से मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील दुबे रविवार को कजरी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर अपने किसी रिश्तेदार के घर बरवाडीह जा रहे थे. यात्रा के दौरान बजराहा पुल के पास वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
ALSO READ: कोल इंडिया की नई कैडर स्कीम के खिलाफ फूटा गुस्सा, AIDEOA ने आंदोलन का बिगुल फूंका
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को सूचित किया. सुनील दुबे की मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हादसे ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा और सतर्कता पर सवालिया निशान लगा दिया है.
