Ranchi: झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले महीने अप्रैल 2026 की ट्रेजरी ई-पेमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है. आंकड़े बताते हैं कि राज्य में सरकारी भुगतानों में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए डिजिटल लेनदेन को प्राथमिकता दी जा रही है. अप्रैल महीने में राज्य की विभिन्न ट्रेजरी के माध्यम से कुल 3,249 एडवाइस जारी की गईं, जिनके जरिए 19,385 लाभार्थियों के खातों में सीधे भुगतान सुनिश्चित किया गया.
Also Read: झारखंड में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, झारखंड में आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट
डोरंडा ट्रेजरी सबसे आगे
भुगतान के मामले में राजधानी रांची स्थित डोरंडा ट्रेजरी सबसे सक्रिय रही. इस ट्रेजरी से सबसे अधिक 7,853 लाभार्थियों को भुगतान किया गया, जिसके लिए 780 एडवाइस जारी की गईं. इसके बाद रांची ट्रेजरी में 1,770 और प्रोजेक्ट भवन से 1,669 लाभार्थियों को भुगतान किया गया.
दूरदराज क्षेत्रों में भी सक्रियता
राज्य के दूरदराज इलाकों में भी ई-पेमेंट की प्रक्रिया सुचारू रही. सिमडेगा में 304, लातेहार में 361 और पलामू में 338 लाभार्थियों को भुगतान किया गया. वहीं बोकारो और झारखंड भवन जैसे केंद्रों पर एडवाइस की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन वहां भी समय पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई.
