पर्यावरण सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण

Giridih : पर्यावरण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में 50 फलदार वृक्ष...

Giridih : पर्यावरण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में 50 फलदार वृक्ष लगाए गए. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के द्वारा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक पर्यावरण सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न क्लबों द्वारा पर्यावरण संबंधी कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज क्लब की ओर से 50 फलदार वृक्ष लगाए गए.

पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

जिला चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि क्लब की प्राथमिकता पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित करना है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सबसे प्रभावी उपाय वृक्षारोपण है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन राजेश गुप्ता ने बताया कि इससे पहले क्लब द्वारा विभिन्न संस्थानों में 1000 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. प्रेसिडेंट इलेक्ट लायन राहुल बर्मन ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसर पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए.

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश, लायन राजेश गुप्ता, सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, राहुल बर्मन, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह तथा किरण पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव कुमार सिंह उपस्थित थे.

ALSO READ: झारखंड में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, झारखंड में आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *