झारखंड सेवा शक्ति का आधिकारिक शुभारंभ, समाज सुधार व जनहित मुद्दों पर काम करेगा संगठन

Ranchi: सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के उद्देश्य से गठित संगठन झारखंड सेवा...

Jharkhand Seva Shakti
झारखंड सेवा शक्ति का शुभारंभ

Ranchi: सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के उद्देश्य से गठित संगठन झारखंड सेवा शक्ति का आधिकारिक लॉन्चिंग कार्यक्रम रविवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित किया गया. इस अवसर पर संगठन की आगामी दिशा, कार्ययोजना और संरचना को अंतिम रूप देने के लिए कोर कमिटी की बैठक भी संपन्न हुई. बैठक में संगठन के संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों, सदस्यों और आमंत्रित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में लॉन्चिंग की तैयारियों, जिम्मेदारियों के निर्धारण और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है. इसके तहत व्यक्तित्व निर्माण, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा सेवा, शिक्षा तथा व्यवहारिक ज्ञान के प्रसार पर विशेष बल दिया जाएगा. संगठन ने नशामुक्ति अभियान, सामाजिक समरसता, जाति एवं धर्म के भेदभाव को समाप्त करने, संस्कार और आपसी प्रेमभाव को बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया. इसके अलावा प्रकृति संरक्षण, खेलकूद को बढ़ावा देने, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठन, राजनीतिक जागरूकता फैलाने तथा नए नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने को भी प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है.

संगठन ने आम लोगों को उनके सामाजिक एवं सरकारी अधिकार दिलाने, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष और आंदोलन चलाने की प्रतिबद्धता भी जताई। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया।

पदाधिकारियों की घोषणा

संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ संचालन के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई. इसमें डॉ. अभिषेक सिंह को संयोजक, विनोद यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, योगेश सिंह को अध्यक्ष बनाया गया.

इसी प्रकार डॉ. मिनाक्षी सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष, जैकी अहमद को युवा मोर्चा अध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह और तारिक अनवर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

वहीं विवेक सिंह महासचिव, दिलीप प्रसाद और अश्वनी सिंह सचिव, भृगु राम संगठन मंत्री तथा राहुल ओझा को प्रचारक बनाया गया.

यह भी पढ़ें: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *