पाकुड़: हिरणपुर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, पंचायत समिति सदस्यों ने DC को सौंपा ज्ञापन

Pakur: जिले के हिरणपुर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की डीसी मेघा भरद्वाज से...

Pakur: जिले के हिरणपुर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की डीसी मेघा भरद्वाज से मांग की है. पंचायत समिति सदस्य सुकमार मंडल. बिनीता किस्कू. संजली मरांडी. कुसुम देवी. अन्नू देवी. ज्योति देवी. बबलू मुर्मू. सुशीला टुडू. मंझली सोरेन. साबित्री देवी सहित कुल 14 सदस्यों ने डीसी को आवेदन सौंपा.

विकास कार्यों में बाधा का आरोप

आवेदन में बताया गया है कि हिरणपुर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं में बाधा डालते हुए प्रखंड में विकास की गति को रोका जा रहा है. पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि योजनाओं को धरातल पर उतारने में लापरवाही बरती जा रही है.

Also Read: झारखंड वेतन घोटाला: बोकारो और चाईबासा में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसपी ऑफिस में तैनात कर्मी के खाते में 1.06 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन

दुर्व्यवहार का भी आरोप

सदस्यों ने यह भी कहा कि पंचायत समिति के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. प्रमुख की कार्यशैली से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि आम जनता भी परेशान है.

जांच और कार्रवाई की मांग

आवेदन में सभी पंचायत समिति सदस्यों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रमुख के वर्तमान कार्यशैली के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और स्थिति असंतोषजनक बनी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *