SIMDEGA: जिला के बानो प्रखंड के बड़काडुएल पंचायत अंतर्गत लामगढ़ गांव के समीप आज अहले सुबह ग्रामीणों ने गौ तस्करी का बड़ा मामला उजागर किया. ग्रामीणों ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दर्जनों गौवंशीय मवेशियों को पकड़ लिया.
ग्रामीणों का आरोप, क्षेत्र में बढ़ रही तस्करी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में गौ तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है और इस पर अब तक प्रभावी रोक नहीं लग पाई है. बताया जा रहा है कि तस्कर ओडिसा बॉर्डर से झारखंड में प्रवेश कर जमतई पंचायत के जोरकुंडा और टुडयू होते हुए लामगढ़ इलाके से गुजरते हैं और आगे खूंटी जिले के रनिया की ओर बढ़ जाते हैं.

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. इधर सूचना मिलते हीं बानो पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मवेशियों को जब्त कर थाना ले आई. मवेशियों की गिनती की जा रही है. पुलिस मामले के अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है.
