रांची : कल से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री-म्यूटेशन 4 दिनों तक रहेगा बंद, जानिए क्यों?

Ranchi: झारखंड के सभी जिलों में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री का काम अगले चार दिनों तक ठप रहेगा. एक मई से...

Ranchi: झारखंड के सभी जिलों में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री का काम अगले चार दिनों तक ठप रहेगा. एक मई से चार मई तक सर्वर स्लो रहने की वजह से निबंधन कार्यालयों में निबंधन और अंचलों में म्यूटेशन, अमीन की बुकिंग सहित अन्य कार्य नहीं होंगे. ऑनलाइन मालगुजारी रसीद भी नहीं कटेगा. क्योंकि झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन रहेगा. सॉफ्टवेयर के मेंटनेंस का काम किया जाएगा. इसे देखते हुए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे संबंधित पत्र सभी अवर निबंधकों भेज दिया है. विभाग ने सभी अवर निबंधकों को स्पष्ट कहा है कि सुनिश्चित करें कि इस दौरान स्व मोटो म्यूटेशन के तहत किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन की क्षति न हो. विभाग का पत्र मिलने के बाद गुरुवार को निबंधन कार्यालयों में जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिन लोगों ने पहले ही प्री रजिस्ट्रेशन कराया था, उनके डीड का निबंधन हुआ.

यह भी पढ़ें : पुलिस वेतन घोटाला: CID की कार्रवाई, 1.98 करोड़ रुपये फ्रीज, आरोपी की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, 10 करोड़ का हुआ मनी ट्रेल

जानिए क्यों एक सॉफ्टवेयर की वजह से राज्यभर में बंद हो जाती है रजिस्ट्री-म्यूटेशन

जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री एनजीडीआरएस के सर्वर से होता है. लेकिन जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री के समय संबंधित जमीन-मकान का खाता-प्लॉट नंबर और रकबा की ऑनलाइन जांच की जाती है. सारा लैंड रिकॉर्ड झारभूमि सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया गया है. ऐसे में अवर निबंधक झारभूमि सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन संबंधित प्लॉट की जांच करते हैं. रिकॉर्ड सही पाए जाने पर ही निबंधन की प्रक्रिया शुरू की जाती है. दूसरी ओर निबंधन होने के बाद स्व मोटो म्यूटेशन के तहत अंचल कार्यालयों को निबंधित डीड की कॉपी स्वत: चली जाती है. सीओ के स्तर से प्रारंभिक जांच के बाद म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू की जाती है. यह काम भी झारभूमि के सॉफ्टवेयर पर होता है. ऐसे में सॉफ्टवेयर स्लो होने से अंचलों में भी काम-काज ठप रहेगा.

यह भी पढ़ें : सरायकेला: नव पदस्थापित SP निधि द्विवेदी ने की पहली क्राइम मीटिंग, बोलीं- लंबित केस 15 दिन में निपटाएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *