Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी पुलिस की कार्रवाई: अपहृत एतवा मुंडा सुरक्षित बरामद, तीन गिरफ्तार

Khunti: अपराधियों की बड़ी साजिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब खूंटी पुलिस ने तेजी और सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए...

Khunti: अपराधियों की बड़ी साजिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब खूंटी पुलिस ने तेजी और सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए अपहृत एतवा मुंडा को कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया. 28 अप्रैल 2026 को मुरही किंडवा टोली से दिनदहाड़े हथियार के बल पर उनके अपहरण की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

विशेष टीम का गठन और कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटू जंगल में छापेमारी की और त्वरित कार्रवाई करते हुए एतवा मुंडा को सकुशल मुक्त करा लिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों—आकाश होरो उर्फ डीडू (19), रोशन सांगा (22) और समीर तिर्की (28)—को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. अपहरण में इस्तेमाल की गई XUV गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है.

Also Read: मुठभेड़ में मारे जाने से दो दिन पहले, एक लाख इनामी नक्सली से मां-पिता ने की थी घर लौटने की अपील, बोला मरना जंगल में भी और बाहर भी

फिरौती के लिए रची गई थी साजिश

जांच में सामने आया है कि अपहरण के पीछे फिरौती की साजिश थी. एतवा मुंडा के पुत्र बुधराम मुंडा से 2.5 लाख रुपये की मांग की गई थी, साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले में खूंटी थाना में कांड संख्या 61/26 के तहत BNS-2023 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस अब इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ

खूंटी पुलिस की इस तेज कार्रवाई ने न सिर्फ एक बड़ी वारदात को नाकाम किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अपराध चाहे जितनी योजना से क्यों न किया जाए, कानून के हाथों से बचना मुश्किल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *