जनगणना देश की तरक्की की मजबूत नींव : आदित्य साहू

रांची: देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया के तहत 1 मई से शुरू हुए पहले चरण ‘आवास गणना’ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने...

रांची: देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया के तहत 1 मई से शुरू हुए पहले चरण ‘आवास गणना’ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई. उन्होंने रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू गांव स्थित अपने पैतृक घर में स्व-गणना (Self-Enumeration) फॉर्म भरकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत में योगदान दिया.

विकास की आधारशिला है जनगणना

इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास की बुनियादी आधारशिला होती है. इससे प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं की सही रूपरेखा तैयार करने और उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मदद करते हैं.

हर नागरिक की जिम्मेदारी, दें सही जानकारी

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जल्द ही जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचेंगे. ऐसे में यह केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है. सभी लोगों को चाहिए कि वे सही और पूरी जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें.

ऑनलाइन भी भर सकते हैं स्व-गणना फॉर्म

साहू ने यह भी बताया कि जो लोग चाहें, वे ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने आधिकारिक लिंक साझा करते हुए लोगों से डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर स्व-गणना फॉर्म भरने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *