Chaibasa: बंदगांव प्रखंड के लण्डूपदा पंचायत अंतर्गत कुशनोपुर गांव में पिछले कई दिनों से चल रहा बिजली संकट अब खत्म हो गया है. आकाशीय बिजली गिरने से 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसकी जगह अब नया 100 केवी ट्रांसफार्मर लगाया गया है.
सांसद की पहल
यह कार्य जोबा माझी के विशेष प्रयास से संभव हो सका. उनकी अनुपस्थिति में उनके पीए गोपी चाकी और मुखिया कुश पूर्ति ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.
ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई
ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी मुखिया कुश पूर्ति को दी थी. इसके बाद उन्होंने तुरंत सांसद को आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की. समस्या की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत किया.
Also Read: मजदूर दिवस पर कोडरमा में बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता अभियान
बढ़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर
भविष्य में बढ़ते लोड को ध्यान में रखते हुए 63 केवी की जगह 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया, ताकि लो-वोल्टेज की समस्या न हो और गांव को स्थायी राहत मिल सके.
ग्रामीणों में खुशी
मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा था, लेकिन अब गांव फिर से रोशन हो गया है. उन्होंने सांसद के प्रति आभार जताया.
मौके पर मौजूद लोग
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य तीरथ जामुदा, वार्ड सदस्य मन्दुई कुई, बसंत गगराई, सरोज गगराई, मनोज बोदरा, दुर्गा चरण कोड़ा, विश्राम दिग्गी, प्रदीप कोड़ा, सामू गगराई, शंकर गगराई और थॉमस मेलगंडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
