मजदूर दिवस पर कोडरमा में बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता अभियान

Koderma : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम द्वारा जिले के जयनगर...

Koderma :  अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम द्वारा जिले के जयनगर प्रखंड में बाल मजदूरी के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य लोगों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना था.

Also Read : शराब घोटाले पर सियासी भूचाल, जांच एजेंसी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

गांव-गांव में रैली और बैठकों के जरिए जागरूकता

कार्यक्रम के तहत जयनगर, बगडों, बिरजामू, खारियोडीह और नाइटांड़ गांवों में रैली, जनसंवाद और जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया. इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि बाल मजदूरी बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और इससे उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास पर गंभीर असर पड़ता है. ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाल मजदूरी के खिलाफ काम करने और बच्चों को स्कूल से जोड़ने का संकल्प लिया.

Also Read : CM हेमंत ने की स्वगणना, जनगणना 2027 में लोगों से जुड़ने की अपील

बच्चों को स्कूल भेजने की अपील, हेल्पलाइन की जानकारी

कार्यक्रम समन्वयक पप्पु कुमार यादव ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और उसे मजदूरी के बजाय स्कूल में होना चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को काम पर भेजने के बजाय पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की अपील की. साथ ही बताया कि संस्था बाल संरक्षण, शिक्षा, बाल मजदूरी उन्मूलन और बाल विवाह रोकथाम के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कहीं भी बच्चों के शोषण की जानकारी मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें. इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *