पलामू में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बाइक, दो की मौत

Palamu: जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा ओवरब्रिज पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई है. रविवार की देर रात हुए...

Palamu: जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा ओवरब्रिज पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई है. रविवार की देर रात हुए इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभु ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार और शाहपुर निवासी अजय कुमार के 20 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है.

Also Read: मुनिडीह कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजा और नौकरी, त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर लेस्लीगंज में अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे. शादी समारोह से वापस घर लौटने के दौरान रेड़मा ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराई.

मौके पर ही मौत और पुलिस कार्रवाई

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इस दुर्घटना की सूचना स्थानीय शहर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. एक ही क्षेत्र के दो युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *