Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग के 9 केंद्रों पर आज नीट की परीक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, धारा 163 लागू

Hazaribagh: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET-UG) आज, 3 मई को आयोजित होने जा रही है. हजारीबाग जिले में...

Hazaribagh: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET-UG) आज, 3 मई को आयोजित होने जा रही है. हजारीबाग जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. सदर क्षेत्र के 9 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा चलेगी.

परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू

हजारीबाग जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सभी 9 परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी है. इसके तहत परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा.

ALSO READ: पलामू में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बाइक, दो की मौत

इन नियमों का पालन है अनिवार्य:

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पाबंदी: मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी डिजिटल डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध है. परीक्षार्थियों को कड़ी तलाशी के बाद ही केंद्र के भीतर प्रवेश मिलेगा. केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी. हजारीबाग सदर में क्षेत्र कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *