Click Here
Click Here
Click Here

फ्लड लाइट में सीमा देसाई टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, महिला क्रिकेट को मिल रहा नया आयाम

Hazaribagh: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित महिला वर्ग के लिए प्रतिष्ठित सीमा देसाई टूर्नामेंट संजय सिंह स्टेडियम में फ्लड...

womens cricket Hazaribagh
संजय सिंह स्टेडियम पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल

Hazaribagh: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित महिला वर्ग के लिए प्रतिष्ठित सीमा देसाई टूर्नामेंट संजय सिंह स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी के बीच भव्य रूप से शुरू हो गया है. हजारीबाग में इस स्तर के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. रात्रिकालीन माहौल में खेले जा रहे मुकाबलों ने प्रतियोगिता को और आकर्षक बना दिया है. टूर्नामेंट में झारखंड ग्रीन, झारखंड रेड, झारखंड येलो एवं झारखंड ब्लू चार टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. प्रत्येक टीम में 16-16 खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य की उभरती महिला क्रिकेटरों को एक सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपने खेल कौशल को निखारते हुए बड़े स्तर तक पहुंच सकें.

टीमों के साथ रहेंगे अनुभवी कोच

टीमों के साथ अनुभवी कोच शुभलक्ष्मी शर्मा, सीमा सिंह, आशा सिंह, कविता रॉय, राजकुमार, प्रकाश मुंडा, सनी गुप्ता एवं जसकरण सिंह खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं. खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशिक्षक महादेव सिंह एवं अनिकेश कुमार की तैनाती की गई है, जबकि फिजियो के रूप में पूजा दत्ता एवं अमना ओबैद अपनी सेवाएं दे रही हैं. मैचों के संचालन की जिम्मेदारी अंपायर सूरज साहू एवं इफ्तेखार अहमद निभा रहे हैं. वहीं स्कोरर के रूप में परंबीर सिंह, ऑब्जर्वर मनोज कुमार सिंह तथा लाइजनिंग ऑफिसर के रूप में सूरज कुमार (जेएससीए) की उपस्थिति आयोजन को सुव्यवस्थित बना रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस स्तर का टूर्नामेंट आयोजित होना जिले के लिए गौरव का विषय- सांसद

सांसद मनीष जायसवाल स्वयं संजय सिंह स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में फ्लड लाइट के बीच इस स्तर का टूर्नामेंट आयोजित होना, जिले के लिए गौरव का विषय है और इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहां से निकली प्रतिभाएं आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हजारीबाग का नाम रोशन करेंगी.

उन्होंने आगे कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का सशक्त आधार है. इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और समाज में खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं. आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और इसे हजारीबाग को खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रांची : इंटर डिस्ट्रिक्ट वुडबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *