Hazaribagh : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. एनडीए की तैयारी कर रहे हजारीबाग के छात्र आर्यन राज का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना सहस्रधारा क्षेत्र के काला गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान के हॉस्टल की है, जहां वह रहकर पढ़ाई कर रहा था. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
Also Read : असम में JMM का दांव: गठबंधन टूटा तो अकेले मैदान में, 16 सीटों पर किस्मत आजमा रही पार्टी
दोस्तों ने देखा मंजर, पुलिस को दी गई सूचना
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे अन्य छात्र कोचिंग के लिए निकल गए थे, जबकि आर्यन कमरे में ही था. करीब 8.30 बजे जब एक छात्र वापस लौटा, तो उसने आर्यन को फंदे से लटका देखा. इसके बाद तुरंत कोचिंग प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
तबीयत खराब होने की बात, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस के अनुसार साथियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से छात्र की तबीयत ठीक नहीं थी. हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा. परिजन हजारीबाग से देहरादून पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया. इस घटना से परिवार में शोक की लहर है.
