Click Here
Click Here
Click Here

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, रक्सौल हैदराबाद जुलाई से नवंबर तक रहेगी रद्द

Ranchi : रांची, धनबाद और बोकारो होकर चलने वाली रक्सौल हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस जुलाई से नवंबर मध्य तक दोनों ओर से रद...

Ranchi : रांची, धनबाद और बोकारो होकर चलने वाली रक्सौल हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस जुलाई से नवंबर मध्य तक दोनों ओर से रद रहेगी. उत्तर बिहार से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली ट्रेन के लंबे समय तक रद रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी.
खास तौर पर अक्टूबर और नवंबर में दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान इस ट्रेन की मांग सबसे अधिक रहती है. त्योहारी सीजन में ट्रेन नहीं चलने से हजारों यात्रियों को विकल्प ढूंढ़ना होगा.

दुर्गा आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा तक चलेगी
इसके अलावा आसनसोल होकर चलने वाली दुर्गा आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस जुलाई से नवंबर मध्य तक आरा से राउरकेला व वापसी में राउरकेला से आरा तक चलेगी. रेलवे से जारी सूचना में बताया गया कि चक्रधरपुर मंडल के कांसबहाल व धारुआडीही के बीच अप व डाउन लाइन के रखरखाव के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस वजह से ट्रेनें रद रहेंगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इन तिथियों में रद रहेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस दो, नौ, 16, 23 व 30 जुलाई, छह, 13, 20 व 27 अगस्त, तीन, 10, 17 व 24 सितंबर, एक, आठ, 15, 22 व 29 अक्टूबर तथा पांच व 12 नवंबर
ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस पांच, 12, 19 व 26 जुलाई, दो, नौ, 16, 23 व 30 अगस्त, छह, 13, 20 0 27 सितंबर, चार, 11, 18 व 25 अक्टूबर तथा एक, आठ व 15 नवंबर.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *