Click Here
Click Here
Click Here

पांच राज्यों के रुझानों पर भाजपा में जश्न, बाबूलाल मरांडी बोले- ‘टैक्सी ड्राइवर ने पहले ही दे दिया था जीत का संकेत’

Ranchi: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही...

Ranchi: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है. रुझानों के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर है.

नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने चुनाव को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि इसका आभास पहले ही हो चुका था कि पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलने वाली है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

टैक्सी ड्राइवर की कहानी से बताया माहौल

इसको लेकर उन्होंने पश्चिम बंगाल के दो टैक्सी ड्राइवरों की कहानी सुनाई. बाबूलाल मरांडी ने कहा, “चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल में टैक्सी से सफर कर रहा था. ड्राइवर ने कहा- ‘साहब, इस बार दीदी गई.’ मैंने पूछा कैसे? तो बोला- ‘मोदी जी ने गरीब को घर, गैस, राशन दिया. ममता दीदी सिर्फ कट मनी लेती हैं.’ दूसरा ड्राइवर बोला- ‘हिंदू अब डर में नहीं जीना चाहता.’ तभी मुझे जीत का आभास हो गया था. मैंने यह बात पार्टी हाईकमान के बीच भी रखी थी.”

विपक्ष पर निशाना, जनता के फैसले का किया समर्थन

उन्होंने विपक्षी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो लोग चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं या भाजपा की जीत को ‘प्रबंधन की जीत’ बता रहे हैं, उन्हें जनता की सोच की समझ नहीं है. इसीलिए विपक्षी दलों को हार का सामना करना पड़ रहा है. जनता विकास और राष्ट्रवाद के साथ है.

ALSO READ: रांची: बंगाल चुनाव नतीजों पर झारखंड भाजपा गदगद, अमर बाउरी बोले- ’77 साल बाद मुखर्जी की धरती पर लहराया भगवा

झामुमो पर हमला, 2029 में जीत का दावा

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “यह पार्टी केवल झारखंड तक सीमित है. जैसे सावन में पौधे हरे-भरे दिखने लगते हैं और बाद में मुरझा कर समाप्त हो जाते हैं, उसी तरह झामुमो का जनाधार है. इनका कोई राष्ट्रीय विजन नहीं है.”

उन्होंने दावा किया कि बंगाल-असम के नतीजों का असर झारखंड पर भी पड़ेगा और 2029 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *