Click Here
Click Here
Click Here

ग्राहकों को राहत, सस्ते हुए सैमसंग के स्मार्टफोन

Desk : सैमसंग ने कई फोन बाजार में सस्ते कर दिये गये है. एक ही झटके में अपने कई स्मार्टफोन सस्ते कर...

Desk : सैमसंग ने कई फोन बाजार में सस्ते कर दिये गये है. एक ही झटके में अपने कई स्मार्टफोन सस्ते कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 मई से लेकर 27 मई तक कंपनी गैलेक्सी 26 सीरीज समेत कई दूसरे मॉडल भी सस्ते दामों पर मार्केट में अवेलेबल रहेंगे. खास बात है कि हजारों रुपये की बचत करने के लिए आपको न तो किसी कार्ड की जरूरत पड़ेगी और न ही कोई फोन एक्सचेंज करना होगा. पिछले कुछ महीने स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी मुश्किल रहे हैं. कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के चलते ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ गया था. अब ग्राहकों को राहत देते हुए सैमसंग ने एक साथ अपने कई फोन सस्ते कर दिए हैं.

गेैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा की खरीद पर अधिक डिस्काउंट
सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस गेैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा की खरीद पर सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका मिल रहा है. कंपनी ने इसके तीनों वेरिएंट्स की कीमतें 9,000 – 9,000 रुपये कम कर दी है. अब आपको 12 जीबी $ 256 जीबी वेरिएंट खरीदने के लिए 1,39,999 रुपये की जगह 1,30,999 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. इसी तरह इसके 16जीबी $ 1 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये से कम होकर 1,80,999 रुपये हो गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आठ हजार रूपये सस्ता

26 सीरीज के बेस वेरिएंट की बात करें तो यह 8,000 रुपये सस्ता हो गया है. सैमसंग की वेबसाइट पर अब इसके 12 जीबी $ 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये से घटकर 79,999 रुपये और 12 जीबी, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये से घटकर 99,999 रुपये रह गई है.

मिड-रेंज सेगमेंट के फोन भी सस्ते
प्रीमियम सेगमेंट के साथ-साथ सैमसंग ने मिड-रेंज सेगमेंट के फोन भी सस्ते कर दिए हैं. गैलेक्सी ए 37 के सभी वेरिएंट अब 5,000 रुपये की छूट के साथ अवेलेबल है. प्राइस रिवाइज होने के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये हो गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *