Click Here
Click Here
Click Here

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर, भाजपा की जीत का दिल्ली में मना जश्न

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रांची से विधायक सीपी सिंह ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों...

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रांची से विधायक सीपी सिंह ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है. दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण को दिया.

मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां
सोमवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विधायक सीपी सिंह ने वहां कार्यरत कर्मचारियों और सहयोगियों का मुंह मीठा कराया. उत्सव के इस माहौल में उन्होंने कहा कि चुनावी परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की जनता का विश्वास विकासपरक राजनीति में अडिग है. बधाई देते हुए कहा, यह जनादेश राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे संकल्प की जीत है. भाजपा विकास की इस यात्रा को बिना रुके अनवरत जारी रखेगी. उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए संगठन के कर्मठ साथियों और जनता-जनार्दन के प्रति आभार प्रकट किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *