Koderma : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर असम, बंगाल और पुदुचेरी में पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने अबीर-गुलाल लगाकर जीत का उत्सव मनाया. इस अवसर पर कोडरमा सांसद सह भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के विश्वास की जीत है. भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है.
यह भी पढ़ें : कल भी नहीं होगी जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री, म्यूटेशन का काम भी रहेगा ठप
भाजपा जनहित के मुद्दों पर कर रही काम : नीरा यादव
वहीं कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि यह परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है. उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है, जिसका सकारात्मक असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी. नीतीश चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का यह परिणाम है. मौके पर नरेंद्र पाल, सुभाष मोदी, इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, पप्पू भदानी, संजय शर्मा, राकेश कुमार, साकेत सिंह, विशाल भदानी, चंद्रशेखर जोशी, अंकित गुप्ता, अनिल सिंह, अविनाश चंद्रवंशी, सुनील बढ़गावे, पंकज वर्णवाल, शशि सिंह, राजेश वर्मा, रीता लोहानी, रेखा भदानी, शंकर मोदी, रामपुनीत पण्डित समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : रांची : पहले पिता राधाकृष्ण किशोर ने अपनी ही पार्टी पर निकाला गुस्सा, फिर बेटे प्रशांत ने पद से दिया इस्तीफा
