CM का नाम तय करने बंगाल आ रहे हैं अमित शाह ऑर राजनाथ सिंह, 9 को शपथ ग्रहण

NewswaveDesk:पश्चिम बंगाल विधानसभा में चुनाव नतीजे 2026 में बड़ी जीत के बाद, इस बात की चर्चा तेज हो गई कि बंगाल का...

साभार गूगल

NewswaveDesk:पश्चिम बंगाल विधानसभा में चुनाव नतीजे 2026 में बड़ी जीत के बाद, इस बात की चर्चा तेज हो गई कि बंगाल का सीएम कौन होगा?. हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान ही अमित शाह ने ऐलान कर दिया था कि बंगाल का सीएम कोई बंगाल का मूलनिवासी ही होगा.लेकिन परिणाम आने के बाद कई नामों की चर्चा है. ऐसे में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व पश्चिम बंगाल में सीएम फेस पर फैसला करने के लिए कोलकाता रवाना हो सकती है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में शपथ समारोह रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर 9 मई को कोलकाता में होगा.

सीएम के कई दावेदार

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री की चर्चा जोरों पर है. इस रेस में कई नामों पर विचार हो रहा है लेकिन सबसे अधिक शुभेन्दु अधिकारी के नामों की चर्चा है. अब तक वे विपक्ष के नेता रहे थे. इस चुनाव में नंदीग्राम ऑर भवानीपुर जैसे दोनों महत्वपूर्ण सीटों से जीत दर्ज की है. उन्होंने ने मुख्यमंत्री को एक बार फिर से हराया है. इसलिए उनका नाम सबसे पहले आ रहा है. दिलीप घोष का भी नाम चल रहा है.स्वपन दास गुप्ता का नाम भी शामिल है.

सेंट्रल लीडरशिप तय करेगी

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृव की एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना हो सकती है. आज सुबह 11 बजे केन्द्रीय मंत्रिमंडल पूर्व निर्धारित बैठक थी. जानकारी के अनुसार बैठक के बाद राजनाथ सिंह कोलकाता के लिए रवाना हो सकते हैं.गृह मंत्री अमित शाह का भी कोलकाता आने की खबर है. इसके अलावा सीएम फेस चयन के लिए पीएम की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक दिल्ली में होने की खबर है.

AlsoRead:हाल-ए सचिवालय: झारखंड सचिवालय सेवा में 652 पद रिक्त, अवर सचिव के 63 फीसदी पद खाली

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *