लोहरदगा नगर परिषद् की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर की गयी चर्चा

Lohardaga : लोहरदगा नगर परिषद् लोहरदगा की दूसरी बैठक अध्यक्ष अनिल उरांव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में पिछली बैठक...

Lohardaga : लोहरदगा नगर परिषद् लोहरदगा की दूसरी बैठक अध्यक्ष अनिल उरांव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा से हुई. जिसमें पूर्व में लिए गए निर्णयों की प्रगति का आंकलन किया गया. इसके बाद नगर परिषद से संबंधित शिकायतों और सुझावों के त्वरित निपटान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने पर विचार-विमर्श हुआ.

अवैध निमार्ण को लेकर चिंता व्यक्त

बैठक में शहर में बढ़ते अवैध निर्माण को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई. इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने और नियमित निगरानी व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी. वहीं, नगर परिषद में कार्यरत स्थायी कर्मियों की सेवा सम्पुष्टि एवं अन्य प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा हुई.

शहर साफ सफाई दुरूस्त हो

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एजेंसी के कार्यों की समीक्षा करते हुए शहर में साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. स्वास्थय और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहर में संचालित मांस मछली दुकानों को खादगढ़ा स्थित वेंडिंग मार्केट में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया. विकास योजनाओं के अंतर्गत शहरी जलापूर्ति से जुड़े खराब इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल उपकरणों को बदलने, यात्री शेड के निर्माण, नए नगर परिषद कार्यालय भवन के निर्माण और शहर के मुख्य सड़कों के जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया. साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने. बैठक के दौरान शहर के विकास, जनसुविधाओं में सुधार, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

ये रहे मौजूद

बैठक में उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, प्रशासक मुक्ति किंडो सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : Palamu: भाजपा को ‘आतंकवाद’ कहना राधाकृष्ण किशोर की राजनीतिक हताशा:- ज्योतिरीश्वर सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *