सरायकेला : SP के ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ से चौका पुलिस को मिली सफलता, CEIR पोर्टल से 6 गुम मोबाइल बरामद

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत चौका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत चौका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आज चौका थाना क्षेत्र में गुम हुए 6 मोबाइल फोन CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए. बरामद सभी मोबाइल को थाना में उनके असली धारकों का सत्यापन कर सही सलामत दे दिया गया. मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. लोगों ने एसपी और चौका थाना पुलिस का आभार जताया.

यह भी पढ़ें : अवैध संबंधों के चलते हत्या: रांची पुलिस ने किया कमलेश हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

क्या है ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’?

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने गुम/चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ लॉन्च किया है. इसके तहत CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल का उपयोग कर IMEI नंबर के जरिए मोबाइल को ट्रैक कर ब्लॉक और बरामद किया जाता है. एसपी ने आमलोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना में सनहा दर्ज कराएं या http://www.ceir.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें. साथ ही खरीदे गए सेकेंड हैंड मोबाइल का IMEI जरूर चेक करें. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा. जिले में अब तक ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 120 से अधिक मोबाइल बरामद कर उसके असली धारकों को लौटाए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : तिरुलडीह में करंट से 30 वर्षीय नर हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *