भजन गायक नीरज सांवरिया ने बांधा समां, जय दादी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Hazaribagh : शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर का 28वां स्थापना दिवस इस वर्ष भी भक्ति, उल्लास और पारंपरिक आस्था...

Hazaribagh : शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर का 28वां स्थापना दिवस इस वर्ष भी भक्ति, उल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है, दो दिवसीय इस आयोजन के प्रथम दिन मंदिर परिसर जय दादी के जयकारों से पूरी तरह गुंजायमान रहा, प्रथम दिन प्रातः 9:00 बजे भव्य मंगल पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु विशेषकर महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुईं, मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत मंगल पाठ प्रारंभ किया गया.

मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया

मंगल पाठ के दौरान इत्र उत्सव, जन्म उत्सव, हल्दी उत्सव, सिंदूर उत्सव और मेहंदी उत्सव जैसे विभिन्न उत्सव का आयोजन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया गया, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप देने का प्रयास किया गया, इस अवसर पर धनबाद से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक नीरज सांवरिया ने दादी के जन्म से लेकर उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों को मधुर भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसमे जय दादी री, जय दादी री,तेरी महिमा सबसे न्यारी री… तेरे नाम की ज्योत जली है, हर दिल में उजियारा है दादी तेरी कृपा से ही, जीवन ये संवारा है…जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे.

उनके भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया, मंगल पाठ के दौरान दादी के जन्मोत्सव पर ट्रॉफी वितरण किया गया, वहीं विदाई के समय सुहाग सामग्री श्रद्धालु महिलाओं के बीच वितरित की गई, मंगल पाठ की समाप्ति के उपरांत भव्य आरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात सभी दादी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, मंदिर कमेटी द्वारा भजन गायक नीरज सांवरिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया,  आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः 5:00 बजे मंगला आरती के साथ अनुष्ठान की शुरुआत होगी,

श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो 

इसके पश्चात पाटा पूजन, दादी का अलौकिक श्रृंगार, भव्य दर्शन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, संध्या बेला में 13 सुहागन महिलाओं द्वारा श्रद्धा एवं परंपरा के अनुरूप भव्य महाआरती की जाएगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष फतेहचंद मुनका ने कहा कि राणी सती दादी की कृपा से हर वर्ष यह आयोजन और भी भव्य रूप लेता जा रहा है, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और आस्था को मजबूत करते हैं, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए दूसरे दिन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। मंदिर कमेटी के सचिव रमेश टिबड़ेवाल ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर कमेटी द्वारा तैयारी बड़े स्तर पर की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया.

Also Read : तिरुलडीह में करंट से 30 वर्षीय नर हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *