Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JAC इंटरमीडिएट रिजल्ट: बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, छोटी कुमारी, श्वेता प्रसाद और रशिदा नाज बनीं टॉपर

Ranchi: झारखंड अधिविध परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष के नतीजों में...

Ranchi: झारखंड अधिविध परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष के नतीजों में एक बार फिर राज्य की बेटियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बाजी मारी है. तीनों संकायों (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) की मेरिट लिस्ट में छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़ें : झारखंड इंटर रिजल्ट 2026 जारी: आर्ट्स में 96.14%, कॉमर्स 93.37% और साइंस 82.92% रहा पास प्रतिशत

आर्ट्स: बोकारो की छोटी कुमारी बनीं स्टेट टॉपर

कला संकाय (Arts) में के. एम. प्लस टू हाई स्कूल, कसमार (बोकारो) की छोटी कुमारी ने 478 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. दूसरे स्थान पर दुमका के प्लस टू नेशनल हाई स्कूल के अंकित कुमार (474 अंक) रहे, जबकि रांची के प्रोजेक्ट हाई स्कूल, सादमा की अंशु कुमारी (473 अंक) ने तीसरा स्थान हासिल किया.

कॉमर्स: श्वेता प्रसाद ने किया राज्य का नाम रोशन

वाणिज्य संकाय (Commerce) में रांची का दबदबा देखने को मिला. योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय (जगन्नाथपुर) की श्वेता प्रसाद ने 478 अंक पाकर टॉप किया है. इसी संकाय में बाल कृष्णा प्लस टू हाई स्कूल के कृष कुमार वर्णवाल (472 अंक) दूसरे और सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा की प्रियांशी खत्री (471 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं.

यह भी पढ़ें : सरायकेला : SP के ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ से चौका पुलिस को मिली सफलता, CEIR पोर्टल से 6 गुम मोबाइल बरामद

साइंस: धनबाद की रशिदा नाज ने मारी बाजी

विज्ञान संकाय (Science) में धनबाद की रशिदा नाज (डीएवी प्लस टू स्कूल, पाथरडीह) ने 489 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. पलामू के मोहम्मद फैजान आलम (483 अंक) दूसरे पायदान पर रहे, जबकि चतरा की आकांक्षा कुमारी और मोहम्मद साना आफरीन ने 481 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *