चांदपुर नहर मामले में एनजीटी पर प्रशासन सख्त, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Pakur:पाकुड़ के चांदपुर नहर से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के आलोक में आज अपर...

Pakur:पाकुड़ के चांदपुर नहर से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के आलोक में आज अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान विषयगत मामलों पर गहन समीक्षा की गई.अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि चांदपुर नहर से जुड़े सभी विभागों से पत्राचार कर अब तक की गई कार्रवाई एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि समग्र रूप से स्थिति का आकलन किया जा सके.

आगे की कार्रवाई का रोडमैप

यह समिति की प्रथम बैठक थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सभी विभागों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अगली बैठक आयोजित की जाएगी. प्राप्त तथ्यों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु ठोस निर्णय लिए जाएंगे वहीं प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि चांदपुर नहर से संबंधित सभी कार्यों में पारदर्शिता, पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन एवं विधिसम्मत प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सिंचाई विभाग, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पाकुड़ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

AlsoRead:राजनगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का DC ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *