Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

Breaking News: चुनाव के 48 घंटे बाद बंगाल में खूनी खेल, बीच सड़क गोलियां बरसाकर सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या

Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित मध्यग्राम इलाके में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के...

Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित मध्यग्राम इलाके में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. चश्मदीदों के मुताबिक हमलावरों ने करीब चार राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.

पुलिस जांच में जुटी, राजनीतिक रंजिश की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती तौर पर इसे राजनीतिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

ALSO READ: चक्रधरपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर जागरूकता अभियान तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *