नगड़ी स्वास्थ्य केंद्र का एसडीओ ने किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर इलाज देने का निर्देश

Ranchi : नगड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को एसडीओ कुमार रजत ने निरीक्षण किया. यह निरीक्षण उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश...

Ranchi : नगड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को एसडीओ कुमार रजत ने निरीक्षण किया. यह निरीक्षण उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच की और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया. साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली.

Also Read : अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत पर बधाई दी, भारत की विकास यात्रा में पूर्वी भारत की भूमिका को किया रेखांकित

दवा, साफ-सफाई और निर्माण कार्य की जांच

एसडीओ ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दवाइयां हमेशा उपलब्ध रखने और अस्पताल की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को कहा. इसके अलावा ब्लॉक प्राइमरी हेल्थ सेंटर (बीपीएचसी) के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी और संबंधित एजेंसी को तय समय में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *