बोकारो: सेक्टर-6 के जंगल में मिले भारी मात्रा में वोटर पैन और एटीएम कार्ड, पुलिस जांच में जुटी

Bokaro : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली इलाके से पुलिस ने...

Bokaro : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली इलाके से पुलिस ने भारी संख्या में फेंके गए वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. इतनी बड़ी तादाद में महत्वपूर्ण सरकारी और निजी दस्तावेजों का लावारिस मिलना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: होमगार्ड बहाली शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, नंगे पैर निकाला मार्च

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-6 पुलिस को बीती देर रात सूचना मिली थी कि जंगल के एक सुनसान हिस्से में बड़ी संख्या में कार्ड्स बिखरे पड़े हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बरामद किए गए कार्ड्स को जब्त कर थाने ले आई है.

यह भी पढ़ें: पिंडराजोरा से गायब 14 वर्षीय लड़की के मामले में HC ने पुलिस से मांगी केस डायरी

जांच के घेरे में दस्तावेजों की सत्यता

पुलिस बरामद किए गए कार्ड्स की जांच की जा रही है. पुलिस फिलहाल दो मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है.क्या ये कार्ड असली हैं और सक्रिय हैं, या फिर इन्हें रिजेक्ट होने के बाद यहां फेंका गया है? इसके अलावा क्या इन कार्ड्स का इस्तेमाल किसी प्रकार के वित्तीय फ्रॉड या चुनावी गड़बड़ी के लिए किया जाना था?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *