Click Here
Click Here
Click Here

पुलिस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पुलिस-पत्रकार संवाद गोष्ठी आयोजित

Palamu: पलामू पुलिस द्वारा मंगलवार को “पलामू पुलिस जनसंपर्क कार्यक्रम” के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस-पत्रकार संवाद गोष्ठी का आयोजन...

police public relations program
पुलिस जनसंपर्क कार्यक्रम

Palamu: पलामू पुलिस द्वारा मंगलवार को “पलामू पुलिस जनसंपर्क कार्यक्रम” के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस-पत्रकार संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने की. इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, राजेश यादव, इंस्पेक्टर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, सदर थाना प्रभारी लालजी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे.

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से पुलिस का सहभागी बनने का आग्रह

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से पुलिस का सहभागी बनने का आग्रह करते हुए एफआईआर, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी, यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है तथा पलामू पुलिस अपने कर्मियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य करेगी.

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में ट्रांसफार्मर से कॉपर केबल चोरी, कई कॉलोनियां अंधेरे में डूबीं

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *