Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक सहित एक ट्रक को पकड़ा है. ट्रक में जानवरों की हड्डी लदे होने की बात कही जा रही है. हालांकि फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है. जांच में बात स्पष्ट होने पर जानकारी दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक वरीय अधिकारी के निर्देश पर नामकुम पुलिस ने रांची जमशेदपुर मुख्य सड़क पर जांच अभियान के दौरान 709 ट्रक को पकड़ा. रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रक में रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं लिखा है. ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर पुलिस थाना ले आई, जहां जांच की जा रही है. साथ ही चालक से पूछताछ जारी है.


