गुमला में दो बाइक के बीच भिड़ंत, एक ही परिवार के चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Gumla: गुमला शहर से 5 किलोमीटर दूर कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप बीती रात दो बाइक के बीच सीधी भिड़ंत में एक...

Gumla: गुमला शहर से 5 किलोमीटर दूर कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप बीती रात दो बाइक के बीच सीधी भिड़ंत में एक बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए. वहीं, दूसरा बाइक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.

काम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि अम्बुवा निवासी अमानुल्लाह अंसारी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किसी काम से गुमला आया था. इसके बाद रात में सभी अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप यह हादसा हुआ.

Also Read: रांची: अरगोड़ा चौक पर यात्री बस पर फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधी को किया गिरफ्तार

पत्नी और बेटी की हालत गंभीर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में अमानुल्लाह अंसारी की पत्नी साजिदा परवीन और बेटी सुमैया कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *