केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात शुल्क में की 15 फीसदी की वृद्धि, नयी व्यवस्था लागू

News Wave Desk : केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के प्रभावी आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है. जो...

News Wave Desk : केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के प्रभावी आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है. जो पहले 6 फीसदी था. नयी व्यवस्था 13 मई की मध्यरात्रि से लागू हो गया है. सरकार ने मूल सीमा शुल्क को बढ़ाकर 10 फीसदी किया है. जिस पर पांच फीसदी कृषि बुनियादी ढांचा और डेवलपमेंट टैक्स शामल है. ऐसे में सोना और चांदी पर कुल आयात शुल्क 15 फीसदी हो गयी है. इसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से एक साल तक सोना और चांदी नहीं खरीदने की अपील की थी. इसी तरह से प्लैटिनम और ज्वेलरी फाइंडिंग्स पर भी 10 परसेंट का नया शुल्क लागू होगा.
केंद्र सरकार की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार आयात शुल्क में वृद्धि आयात पर काबू करने के लिये किया गया है. जिससे व्यापारिक घाटे को कम करना और विदेशी मुद्र भंडार पर दबाव को कम करते हुए भारतीय रुपये को मजबूती दिलाना है. मीडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हो रहे आर्थिक दबाव पर सरकार ने ये फैसला लिया.

कीमत में पड़ेगा असर

आयात शुल्क में वृद्धि का असर सोना और चांदी के कीमतों पर देखा जायेगा. अनुमान है कि बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही सोना और चांदी के कीमत में  2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का तत्काल उछाल देखा जा सकता है. ऐसे में बड़ी सर्राफा कंपनियों के शेयर में भी असर देखा जा सकता है.

 

ALSO READ : झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस अलर्ट, SDPO दिव्यांश शुक्ला ने बढ़ाई चौकसी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *