Click Here
Click Here
Click Here

रांची : लखीसराय के युवक का शव अनगड़ा के जंगल से बरामद

Ranchi : अनगड़ा थाना इलाके में एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक का नाम प्रणव बताया गया. जो बिहार के...

Ranchi : अनगड़ा थाना इलाके में एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक का नाम प्रणव बताया गया. जो बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला था. युवक का शव अनगड़ा इलाके के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी. पुलिस इस मामले में मृतक युवक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है.

इस मामले को लेकर अनगड़ा थानेदार गौतम रजवार ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है. परिवार वाले थाना आए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया. जांच जारी है.

 

ALSO READ : तेज रफ्तार टैंकर ने ली युवक की जान, बाइक सवार की मौके पर मौत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *