गर्मी में ठंडा और स्वादिष्ट गुलाब शरबत बहुत आसानी से घर पर बनाया जा सकता है

Lifestyle : गुलाब शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी में ताज़गी महसूस होती है, इसके कुछ सामान्य फायदे...

Lifestyle : गुलाब शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी में ताज़गी महसूस होती है, इसके कुछ सामान्य फायदे माने जाते हैं

शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता हैं
गर्मी और लू में राहत
थकान और कमजोरी कम महसूस होना
मूड फ्रेश करना और हल्की ठंडक देना
दूध के साथ लेने पर स्वाद और ऊर्जा बढ़ना

अगर घर का बना शरबत हो तो उसमें कृत्रिम रंग और प्रिज़र्वेटिव कम होते हैं, ध्यान रखें कि इसमें चीनी ज्यादा होती है, इसलिए बहुत अधिक मात्रा में रोज़ पीना ठीक नहीं, खासकर अगर किसी को शुगर की समस्या हो.

गुलाब शरबत की आसान रेसिपी

1 कप गुलाब की ताज़ी पंखुड़ियां
2 कप चीनी
2 कप पानी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
2–3 बूंद गुलाब एसेंस (वैकल्पिक)
लाल या गुलाबी फूड कलर (वैकल्पिक)

जानिए बनाने की विधि

गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धो लें, एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर गैस पर चढ़ाएं, चीनी घुलने लगे तो उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें, 8–10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं अब नींबू का रस डालें और गैस बंद कर दें, मिश्रण ठंडा होने पर छान लें चाहें तो गुलाब एसेंस और थोड़ा फूड कलर मिला दें इसे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें

शरबत बनाने का तरीका

2–3 चम्मच गुलाब सिरप ठंडा पानी या दूध बर्फ के टुकड़े सबको मिलाएं और सर्व करें.

Also Read : अब राज्यपाल के काफिले में होंगी सिर्फ चार गाड़ियां 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *