JPA हजारीबाग में पुलिस अधिकारियों को राजस्व और भूमि कानूनों का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Hazaribagh: झारखंड पुलिस अकादमी (JPA), हजारीबाग में निदेशक अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में जिले के पुलिस अधिकारियों को जमीन संबंधी कानूनों...

Hazaribagh: झारखंड पुलिस अकादमी (JPA), हजारीबाग में निदेशक अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में जिले के पुलिस अधिकारियों को जमीन संबंधी कानूनों और विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों को राजस्व कानूनों से भी अवगत कराया गया.

राजस्व कानून पर विशेष कक्षा आयोजित

इस अवसर पर पवन कुमार, सेवानिवृत्त आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग द्वारा राजस्व कानून विषय पर विशेष कक्षा ली गई. उन्होंने राजस्व कानून से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की.

Also Read: पहाड़ी मंदिर विवाद : HC ने राज्य सरकार से मांगा जवाब – किसी भी विवाद पर कोर्ट को सूचित करें

भूमि कानूनों की बारीकियों से कराया अवगत

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने C.N.T. Act, S.P.T. Act, गैरमजरूआ जमीन, रैयती जमीन, पंजी-2, जमीन की रजिस्ट्री, खतियान, जमींदारी व्यवस्था, हुकुमनामा आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की. यह जानकारी पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को दी गई.

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

इस विशेष कक्षा में भीमंजरूल होदा, वरीय उप-निदेशक. विजय कुमार रंजन, सहायक निदेशक. शंभु शरण दास, सहायक विधि अनुदेशक. पुलिस निरीक्षक के.के. पांडा. पुलिस निरीक्षक योगेंद्र पासवान. पुलिस अवर निरीक्षक जलधर तिग्गा. पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध पांडा, कोर्स को-ऑर्डिनेटर. तथा जेपीए के अन्य अनुदेशक उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *