Ramgarh: जिले में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुस्त दुरुस्त करने और आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए रामगढ़ पुलिस ने एक विशेष अभियान ‘‘प्रहरी‘‘की शुरुआत की है. एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश में शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, अवैध पार्किंग से मुक्ति और अड्डेबाजी पर पूर्ण विराम लगाना है.
तीन चरणों में काम करेगी ‘प्रहरी’ पहल:
एसपी ने बताया कि इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए इसे तीन मुख्य भागों में विभाजित किया गया है.

पैदल गश्ती: अब हर गली-नुक्कड़ पर होगी पुलिस
पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के लिए जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सप्ताह में कम से कम दो दिन अपने बल के साथ निर्धारित रूटों पर पैदल गश्ती करेंगे.
रूट का चयन: अब तक कुल 76 मार्गों को चिन्हित किया गया है. ये वे इलाके हैं जहां भीड़ अधिक होती है, स्कूल-कॉलेज हैं या जहां छेड़खानी और ट्रैफिक जाम की समस्या ज्यादा रहती है.
संयुक्त प्रयास: जरूरत पड़ने पर नगर परिषद और छावनी परिषद का भी सहयोग लिया जाएगा. डीएसपी और इंस्पेक्टर खुद विभिन्न क्षेत्रों में इस गश्ती का नेतृत्व करेंगे.
ALSO READ: सिमडेगा: टैक्सी चालकों ने नगर परिषद के खिलाफ खोला मोर्चा
अड्डेबाजी के विरुद्ध प्रहार: 114 स्थल चिन्हित:
नशीले पदार्थों की बिक्री और असामाजिक तत्वों के जमावड़े को रोकने के लिए पुलिस ने जिले भर में 114 अड्डेबाजी के स्थल की पहचान की है. इन स्थलों को पांच क्लस्टरों में बांटा गया है.
प्रत्येक क्लस्टर के लिए विशेष छापामारी दल (थाना पुलिस, पीसीआर, पैंथर मोबाइल) का गठन किया गया है. अड्डेबाजी करते पकड़े गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और चिन्हित असामाजिक तत्वों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया जाएगा.
ALSO READ: पूर्व मेकॉन कर्मी उपेंद्र नाथ मंडल ने हाईकोर्ट से मांगी बेल, कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब
एंटी क्राइम चेकिंग: रश ड्राइविंग और बाइकर्स पर नजर:
सड़क सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में 69 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं. इन्हें A, B और C प्लान के तहत बांटा गया है. एसपी के आदेशा पर जिले में दिन में कम से कम तीन बार सघन एंटी क्राइम चेकिंग चलाई जाएगी. इससे बाइकर्स गैंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगेगी.
आम जनता से सहयोग की अपील और हेल्पलाइन जारी:
रामगढ़ पुलिस ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा यदि कहीं भी अड्डेबाजी हो रही हो या सुरक्षा संबंधी कोई सुझाव देना हो, तो जनता सीधे पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप्प नम्बर 9262998529 पर सूचना दे सकती है.
