रिटायर्ड अफसरों के लिए सुनहरा मौका : उच्च शिक्षा निदेशालय में वित्त और लेखा पदाधिकारियों की होगी बहाली

Ranchi : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा निदेशालय) ने अनुभवी सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए नियुक्ति का द्वार...

Ranchi : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा निदेशालय) ने अनुभवी सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए नियुक्ति का द्वार खोल दिया है. विभाग ने वित्त पदाधिकारी और वरीय लेखा व अंकेक्षण पदाधिकारी के पदों पर संविदा आधारित भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभाग कुल 06 पदों पर अनुभवी अफसरों की तलाश कर रहा है.

किन पदों पर होगी नियुक्ति

वित्त पदाधिकारी (02 पद) इसके लिए झारखंड वित्त सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी पात्र होंगे.
वरीय लेखा/अंकेक्षण पदाधिकारी (04 पद): इसके लिए महालेखाकार कार्यालय से सेवानिवृत्त वरीय लेखा/अंकेक्षण पदाधिकारी या झारखंड अंकेक्षण सेवा के अधिकारी आवेदन कर सकते हैं.

वेतन और अनुभव की शर्तें

  •  चयनित अधिकारियों को राज्य सरकार के संकल्पों के अनुसार फिक्स्ड मानदेय ( PB 2) के साथ-साथ मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता भी देय होगा.
  • अनुभव : वरीय लेखा पदाधिकारी के लिए महालेखाकार कार्यालय में कम-से-कम 5 वर्षों का वेतन निर्धारण संबंधी अनुभव अनिवार्य है.
  •  उम्र सीमा : आवेदक की आयु 5 जून 2026 तक अधिकतम 62 वर्ष होनी चाहिए.
  • अवधि : शुरुआती नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्यकुशलता के आधार पर अगले 2 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है.

ALSO READ : राज्य पशु कल्याण बोर्ड खरीदेगा 10 स्पेशल डॉग कैचर वाहन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *