जेल से बाहर आए आलमगीर आलम, पत्नी और समर्थकों ने किया स्वागत

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से बाहर आ गए हैं. गुरुवार को...

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से बाहर आ गए हैं. गुरुवार को बेल ऑर्डर की कॉपी और रिलीज ऑर्डर मिलते ही आलमगीर आलम को होटवार जेल से रिहा कर दिया गया. जेल से बाहर निकलते ही आलमगीर आलम की पत्नी विधायक निसात आलम और उनके पोते ने उनका स्वागत किया. इस दौरान जेल के बाहर भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे जिन्होंने आलमगीर आलम का स्वागत किया.टेंडर घोटाला मामले में ED के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने से जमानत दे दी थी. लेकिन बेल ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने से वह अगले 2 दिन तक जेल से बाहर नहीं आ पाए थे. ED ने आलमगीर आलम को 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था. पूरे 2 साल बाद आलमगीर आलम जेल से बाहर आये हैं.

ALSO READ: ED कोर्ट ने तय की आलमगीर के बेल की शर्तें, पासपोर्ट और 1-1 लाख के दो बेलर देने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *