हजारीबाग में फटी पानी पाइपलाइन, लाखों गैलन पानी बर्बाद

Hazaribagh: शहर की जलापूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. छड़वा डैम से हजारीबाग शहर को पानी...

Hazaribagh: शहर की जलापूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. छड़वा डैम से हजारीबाग शहर को पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन छड़वा पेट्रोल पंप के पास फट गई, जिससे तेज धार के साथ लाखों गैलन पानी लगातार बह रहा है.

सड़क पर जलजमाव, हादसे का खतरा 

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तेज बहाव की वजह से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.

स्थानीय लोगों ने निगम पर उठाए सवाल 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन फटने की सूचना पहले ही नगर निगम को दे दी गई थी, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया. लोगों ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में जहां जल संकट की आशंका बनी रहती है, वहीं बहुमूल्य पेयजल सड़क पर बहाया जा रहा है.

महापौर ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि छड़वा डैम का जलस्तर पहले से ही चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में पाइपलाइन फटने से हो रही पानी की बर्बादी गंभीर लापरवाही को दर्शाती है. इस मामले में हजारीबाग के महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि पाइपलाइन फटने की जानकारी मिल चुकी है. संबंधित विभाग को जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है और शीघ्र ही जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी.

ALSO READ: रांची-मुरी रोड चौड़ीकरण: मुआवजे के लिए अंतिम अवसर, 15 दिनों में दावा पेश नहीं करने पर कोर्ट में जमा होगी राशि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *