गिरिडीह में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

Giridih: में आज समाहरणालय सभागार में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप...

Giridih: में आज समाहरणालय सभागार में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की. बैठक में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की एजेंडावार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि के व्यय की विस्तृत जानकारी ली.

पंचायत में प्राप्त राशि का उपयोग पारदर्शिता के साथ 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पंचायतों में प्राप्त राशि का उपयोग पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ विकास योजनाओं में किया जाए. पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर पर संचालित योजनाओं की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके. उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट तथा योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण के निर्देश देते हुए कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर बल दिया. साथ ही योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, जेई, बीसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

AlsoRead:भाजपा के काजल  से साफ छवि को दागदार करने की साजिश नाकाम: कांग्रेस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *