मानवता शर्मसार: 4 साल की मासूम से यौन उत्पीड़न के आरोप में 68 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

पलामू : जिले के हरिहरगंज से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक 68 वर्षीय बुजुर्ग पर 4 साल की मासूम...

पलामू :  जिले के हरिहरगंज से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक 68 वर्षीय बुजुर्ग पर 4 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया. हरिहरगंज थाना प्रभारी देओव्रत पोद्दार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से धर दबोचा.

​थाना प्रभारी ने कहा बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध  में जीरो टॉलरेंस

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई  है.
​थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाती है और इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

ALSO READ : ठाकुर टोली में विधायक मद से निर्मित हुआ तेली समाज भवन, विधायक भूषण बाड़ा ने किया शिलान्यास

लोगों ने की कड़ी कार्यवाई  की मांग 

फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित बच्ची को आवश्यक मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. क्षेत्र के लोग आरोपी के विरुद्ध त्वरित सुनवाई और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, साथ ही ये बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उत्पन्न करने वाला मामला है.

ALSO READ : लिविंग रूम को आकर्षक बनाएं और ट्रेन्डी कारपेट चुनें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *