ठाकुर टोली में विधायक मद से निर्मित हुआ तेली समाज भवन, विधायक भूषण बाड़ा ने किया शिलान्यास

Simdega: शहर के ठाकुर टोली में गुरुवार को विधायक मद से निर्मित होने वाले तेली समाज के भवन का विधिवत शिलान्यास विधायक...

Simdega: शहर के ठाकुर टोली में गुरुवार को विधायक मद से निर्मित होने वाले तेली समाज के भवन का विधिवत शिलान्यास विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा के द्वारा किया गया. मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान सिर्फ उसके भवनों से नहीं बल्कि उसकी शिक्षा, जागरूकता, एकता और सोच से होती है. उन्होंने कहा कि तेली समाज का यह भवन आने वाले समय में समाज के लोगों के लिए संगठन, सामाजिक बैठक, युवा मार्गदर्शन, सांस्कृतिक गतिविधियों और महिला सशक्तिकरण का मजबूत केंद्र बनेगा. विधायक ने कहा कि वे हर वर्ग और हर समाज के सम्मान और विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी और समाज के लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी.

कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, तेली समाज अध्यक्ष जगदीश साहू, ओबीसी जिला अध्यक्ष शिव केशरी, प्रवक्ता रणधीर रंजन, विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, राम कैलाश राम, लखन गुप्ता, सोनी वर्मा, संजय तिर्की, संगीता देवी, रतन प्रसाद, रामकिशन, संगीता कुमारी, मनोज जैन, मुकेश कुमार गोयल, दीपक केशरी, रामकुमार कोइराला, धीरेन साहू, दमयंती देवी, इंदुमती देवी, तुलसी देवी सहित तेली समाज के कई सम्मानित पदाधिकारी, युवा एवं महिलाएं मौजूद थीं.

विकास की बात होनी चाहिए, नफरत की नहीं

विधायक ने कहा कि आज देश में कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं. लेकिन जनता अब समझ चुकी है कि सिर्फ भावनात्मक मुद्दों से विकास नहीं होता. उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, अस्पताल, रोजगार और युवाओं का भविष्य ही असली मुद्दा होना चाहिए. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एकतरफा धर्म की राजनीति से सिर्फ समाज में दूरी बढ़ती है. जबकि क्षेत्र और देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति जोड़ने की राजनीति है, तोड़ने की नहीं. विधायक ने युवाओं से नशा, आपसी विवाद और नकारात्मक सोच से दूर रहने की अपील की साथ ही कहा कि आज का युवा अगर शिक्षा और मेहनत को अपना हथियार बना ले तो समाज की तस्वीर बदल सकती है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी मजबूत और आत्मनिर्भर बन सके. उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी माताएं और बहनें होती हैं.

AlsoRead:जल्द गैस पाइपलाइन का कार्य होगा प्रारंभ… अरुणा शंकर

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *